Latest News

जालंधर: युवती के जन्मदिन का केक कटवाते हुआ विवाद,चली गोलियाँ

By 13-8-2023

Published on 13 Aug, 2023 10:34 PM.

जालंधर(प्रजातंत्र शक्ति,मनिंदर)पंजाब के जालंधर में स्थित ईश्वर नगर के पास रविवार को केक कटवाने आए व्यक्ति ने गोलियां चला दी। जिस व्यक्ति पर गोली चलाई गई, इसकी पत्नी की जन्मदिन था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, मगर घर में उक्त आरोपी ने जमकर तोड़-फोड़ की।घटना के बाद मौके पर जांच के लिए दो थानों की पुलिस और सीआईए की टीमें पहुंच गई थी। मौके से पुलिस ने एक चला हुआ खोल बरामद किया है। ईश्वर नगर के रहने वाले बॉबी कल्याण ने कहा- बेटे अर्जुन कल्याण ने बीते साल लव मैरिज की थी।पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित ने कहा- रविवार को उनकी बहू का जन्मदिन था। जिसके चलते कोर्ट सदीक मोहल्ले का रहने वाले राजबीर उर्फ नोनू केक कटवाने के लिए उनके घर आया था। इस दौरान किन्हीं कारणों से दोनों के बीच बहस हो गई। जिसके बाद उक्त आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की और घर में जुमकर तोड़फोड़ की। जाते जाते आरोपियों ने गोलियां भी चलाई। 

Viewers: 45844

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper